मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! चिरमिरी में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चिरमिरी पो॑डी थाना पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वाले नशे के सौदागरों पर कार्यवाही की गई है जिसमे हजारों रूपयों की नशीली दवाई के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पोड़ी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 नवम्बर 2020 को मुखबिर के माध्यम से पोड़ी पुलिस को सूचना मिली कि नशे के अवैध कारोबारियों द्वारा नशीली दवाइयां, ब्राउन शुगर बेचने के लिए लाया जा रहा है।अवैध मादक पदार्थों को जमाल अहमद, अनिल यादव, इबारत अली, समीर अहमद, आफताब मोहम्मद जो कि पांचों पोड़ी एवं हल्दीबाड़ी निवासी हैं। मुखबिर की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक(प्रशिक्षु)गिरजा शंकर साव थाना प्रभारी व उप निरीक्षक अनिल साहू के नेतृत्व में दो अलग अलग टीम गठित की गई। एक टीम पोड़ी टाउन तो वही दूसरी टीम पंडित दीनदयाल चौक तरफ रवाना किया गया।मुखबिर की सूचना के अनुसार दीनदयाल चौक पर घेराबंदी कर मनेन्द्रगढ़ के तरफ से आ रहे मोटर साइकिल में आरोपी जमाल अहमद, अनिल यादव को रोककर तलासी ली गई।इस दौरान आरोपियों के कब्जे से सफेद रंग की झिल्ली में नशीली दवाई जीरो 1-एविल 10 एमएल, बियाल इंजेक्शन 5 नग, रेक्सो जेसिक एम्प्युल 2 एमएल 5 नग, डिस्पो सीरिंज निडिल एक नग व कुछ नशीली दवाइया बरामद की गई।उक्त बरामद दवाइयों की कीमत लगभग 70,256/-रुपये आंकी गई।वही दूसरी टीम मस्जिद ग्राउंड पोड़ी के पास घेराबंदी कर आरोपी समीर अहमद, आफताब मोहम्मद के पास से भी नशीली दवाई बरामद की गई जिसकी कीमत 60,627/-रुपये आंकी गयी। उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 22 बी व धारा 21 क, 22 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर हिरासत में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गिरजाशंकर साव, एसआई अनिल साहू, प्रधान आरक्षक धीरेन्द सिंह, आरक्षक प्रभात गिरी गौस्वामी, रामलाल, भरत जायसवाल, सुनील रजक की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: