रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम मुख्यालय के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया, श्री महेन्द्र कलियारी सहित सभी 70 वार्डो के वार्ड सफाई सुपरवाईजरों एवं एंटी लार्वा फाॅगिंग दलों के कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजधानी शहर नगर निगम के सभी 70 वार्डो में एक साथ कार्यक्रम बनाकर सुबह 8 बजे से 12 बजे तक एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान एवं संध्या 5ः30 से 7ः30 बजे तक फाॅगिंग अभियान चलाने का समय निर्धारित करते हुए व्यापक अभियान शीघ्र प्रशासनिक तौर पर राजधानी नगर निगम क्षेत्र में मच्छर उन्मूलन हेतु जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ करवाने करने के निर्देश दिये।
महापौर श्री एजाज ढेबर के निर्देष पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सभी 10 जोनो के स्वास्थ्य विभाग की समस्त 70 वार्डो हेतु 4-4 कर्मचारियों पूरे निगम क्षेत्र हेतु 280 कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 4 घंटे एंटी लार्वा ट्रीटमेंट प्रत्येक वार्ड की उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पष्चिम चारो दिषाओं में हर कोने में एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाने एवं संध्या 2 घंटे फाॅगिंग अभियान चलाने लगा दी गई। सफाई वार्ड सुपरवाईजरों को बैठक में महापौर ने अपने -अपने वार्ड में एवं सभी 70 वार्डो में एक साथ नियत समय के दौरान सुबह एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान एवं संध्या में फाॅगिंग अभियान व्यापक रूप से चलाने निर्देशित किया।
महापौर ने स्वास्थ्य अधिकारी को एक साथ 70 वार्डो में प्रभावी तरीके से गुणवत्ता युक्त एंटी लार्वा एवं फाॅगिंग अभियान मच्छर उन्मूलन के लिए शीघ्र प्रारंभ करने प्रशासनिक तौर पर कार्यक्रम बनाने एवं जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मच्छरजनित रोगो के प्रति वार्डो में टीम के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाकर नागरिको की सुविधा की दृष्टि से सुबह एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान एवं संध्या को फाॅगिंग अभियान चलाने वाले वार्ड की सभी 70 टीमों के वार्ड सफाई सुपरवाईजरों के नाम सहित मोबाईल नंबर को सार्वजनिक करना नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशासनिक तौर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर ने अधिकारियों को सतत माॅनिटरिंग के माध्यम से गुणवत्ता युक्त एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फाॅगिंग अभियान चलाना रायपुर नगर निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र में मच्छर उन्मूलन हेतु जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्राथमिकता बनाकर अभियान पूर्वक सुनिश्चित करने निर्देश दिये।

Categorized in: