दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- पत्रकारिता जगत में पूरे राष्ट्र की सबसे विश्वसनीय संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद माठीका के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में जिला इकाई की गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले में जिलाध्यक्ष के रुप मे वरिष्ठ पत्रकार राकेश जायसवाल की नियुक्ति की है एवं जिला महासचिव सुमन साहू, जिला उपाध्यक्ष नंद लाल यादव की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति सरगुजा संभाग के अध्यक्ष अजीत पाठकह के द्वारा पत्रकार सम्मेलन कुमेली में सभी पत्रकारों की सहमति से की गई है।

छत्तीसगढ़ में पूरे राज्य भर में सभी जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जा रही है। सरगुजा संभाग के अंतर्गत स्थित सूरजपुर जिले में जिलाध्यक्ष के रूप में राकेश जायसवाल की नियुक्ति के बाद अब जिले के जिला इकाई सहित 6 ब्लाकों का गठन किये जाने की प्रक्रिया शीघ्रता से की जाएगी।

Categorized in: