प्रेमनगर पप्पू यादव- सूरजपुर जिले के अंतर्गत थाना प्रेमनगर अंतर्गत निवासी जदुबन्स यादव एवं पत्नी कौसिल्या यादव दोनों अपने रिश्तेदारी में दशकर्म पर जा रहे थे दोनों मोटरसाइकिल से दवना पतरापाली के लिए निकले थे वही थाना रामानुजनगर अंतर्गत रामेश्वरम में आचानक मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे खेत पर जा गिरा जिससे जदुबन्स यादव के पैर टूट गया है और वही पत्नी कौसिल्या का सिर पर गंभीर चोंट आया है। मौके पर पुलिस थाना प्रेमनगर की टीम को सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची और तत्काल 108 एम्बुलेंस मंगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में भर्ती कराया गया वही स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण जिला हॉस्पिटल में पति-पत्नी दोनों को रेफर कर दिया गया है।

Categorized in: