*सूरजपुर:* जिले  की  रेवटी पुलिस ने दो चोरी की एक बाईक के साथ दो युवकों को पकड़ा है जो बाईक को बेचने की फिराक में घूम रहे थे इसी दौरान वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।   बताया गया है कि  रेवटी चौकी प्रभारी  लवकुमार पाण्डेय को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम धोंधा में दो व्यक्ति एक काला रंग का होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीएस 5107 को बेचने के फिराक में घुम रहे है।  सूचना पर रेवटी पुलिस ने  ग्राम धोंधा के  पास घेराबंदी कर दो लोगों को मोटर सायकल सहित पकड़ा जिनसे पूछताछ करने पर मोटर साइकिल चलाने वाला व्यक्ति अपना नाम जयदीप उर्फ गोलू उपाध्याय  बस स्टैंड अटल आवास अम्बिकापुर तथा पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम अमृत नागवंशी गांधीनगर अंबिकापुर का होना बताया। जिनसे मोटर सायकल के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। पुलिस ने  चोरी के संदेह पर बाईक जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्व धारा 41(1-4) 379 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर  गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अम्बिकापुर जिला अस्पताल परिसर से मोटर सायकल को चोरी कर इस्तेमाल कर रहे है और पैसे की जरूरत पड़ने पर उसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे। कार्रवाई में, प्रधान आरक्षक लिनुश लकड़ा, आरक्षक इशित बेहरा, शक्ति एक्का व मनोज राय सक्रिय रहे।. 

Categorized in: