अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। कांग्रेस व भाजपा समेत सभी ने अन्तर्राज्यीय बॉक्साइट परिवहन पर रोक लगे रहने को सही बताया था. सभी ने समाचार के माध्यम से अपनी-अपनी विचारों को रखते हुए कहा था. कि संक्रमण की रोकथाम तक बॉक्साइट परिवहन बंद रहना जरूरी हैं. वहीं बॉक्साइट ट्रांसपोर्ट ट्रक आनर एसोसिएशन ट्रक मालिक संघ ने विगत दिनों क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि महाराज को ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से बंद पड़े रोजगार को ध्यान में रखते हुए बॉक्साइट परिवहन शुरू करने की अनुमति में सहयोग करने की मांग रखी थीं।

ज्ञात हो कि कोरोनावायरस संक्रमण के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा भारत देश में पूरी तरह लागू किया गया था इस पर कदम से कदम मिलाकर राज्य सरकार भी सहयोग में जुट गई धीरे-धीरे की वजह से बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए बनाए गए नियमों पर छूट प्रदान की जा रही हैं.

बाक्साईट परिवहन का कार्य भी हिण्डालको कंपनी के अधीनस्थ ठेकेदारों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के जिला बलरामपुर अंतर्गत सामरी क्षेत्र से दूसरे राज्य उत्तरप्रदेश के रेनुकूट तक आज 1 मई से शुरुआत कर दी गईं. सैकड़ों ट्रक परिवहन के कार्य मे लगें हैं।

हिण्डालको महाप्रबंधक ने कहा नियमों को तोड़ने वाली ट्रक वाहनों पर ब्लैकलिस्टेड की कार्यवाही की जावेंगी।

हिण्डालको के महाप्रबंधक ने बताया कि कलेक्टर साहब के आदेश पर नियमों के बंधन में परिवहन का कार्य आज से शुरू कर दिया गया हैं. दो गाड़ियों के बीच दूरी रखना हैं. एक जगह पर सभी गाड़ियों को खड़ी नहीं करना है. दूरी पर गाड़ी में बाक्साईट लोडिंग होगी. हमारे द्वारा कई नियमों का भी पालन स्वयं से कराया जा रहा है जैसे झारखंड के ड्राइवर से फिलहाल वाहन नही चलवाया जाएगा. सभी गाड़ी के ड्राइवर छत्तीसगढ़ के होने चाहिए सभी का आधार कार्ड भी चेक कर रहे हैं जो छत्तीसगढ़ में पिछले 1 महीने से रुके हुए हैं उनका पूरा जानकारी देना होगा क्योंकि हमारे इस इलाके में संक्रमण नहीं है एवं हमारी कोई भी गाड़ी झारखंड नहीं जाएगी केवल उत्तर प्रदेश के रेणुकूट जाएगी जहां पर बॉक्साइट अनलोड का कार्य मशीनरी उपयोग से होगा. मजदूर वहां कार्य नहीं करेंगे.

ऑनलाइन पेपर प्रक्रिया व रेणुकूट प्लांट में खाने की व्यवस्था

हिण्डालको महाप्रबंधक ने आगे बताया सामरी से रेणुकूट के बीच किसी भी दुकान में उतरकर खान-पान नहीं करना हैं. सभी व्यवस्थाओं को अपनी गाड़ियों में रखेंगे. एक ट्रक में जो चालक व क्लीनर रजिस्टर्ड है वह रहेंगे. वाहन में ड्राइवर चेंज नहीं होंगे. ड्राइवर चेंज होने पर हमारे द्वारा कार्यवाही किया जाएगा. साथ ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए गाड़ी और चालक पर मुआयना करते हुए ध्यान रखा जाएगा. यहां का कोई भी पेपर टच नहीं किया जाएगा तथा वहां के भी पेपर टच नहीं किए जाएंगे सभी पेपर को ऑनलाइन दिखाया जाएगा जितनी गाड़ी यहां से निकलेगी उस गाड़ियों का पेपर मेल पर पहले ही भेज दी जायेगी. हिंडालको द्वारा रेनुकूट प्लांट के कैंटीन में चालकों के खाने का व्यवस्था किया गया हैं इस दौरान स्वयं के क्वॉरेंटाइन का ख्याल भी सभी को रखना होगा.

Categorized in: