अम्बिकापुर – कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के नियंत्रण के लिए नगर निगम क्षेत्र अम्बिकापुर में कलेक्टर डॉ0 सारांश मित्तर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से लगातार लोगों का सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को ट्रेस किया गया। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों का रैपिड टेस्ट किट से जांच किया गया जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आया। रैपिड टेस्ट किट जांच अभियान अंबिकापुर के नवापारा स्थित यूपीएससी में भी कई लोगों का जांच किया गया। सभी जांच रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से किया गया जिसमें सभी का नेगेटिव आया। सरगुजा में अब तक जितने भी रैपिड टेस्ट रेंडम सेंपलिंग के माध्यम से किए गए हैं उन सबका रिपोर्ट नेगेटिव आया है।
कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर के निर्देशानुसार अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में तैयार कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण आज सहायक कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा ने किया। उन्होंने अस्पताल की समस्त तैयारियों का जायजा लेते हुए तीनों वार्ड में उपलब्ध संसाधनों का पूरी जानकारी प्राप्त की। श्री शर्मा ने आपात स्थिति में तैयार रहने के लिए मॉक ड्रिल की तैयारी करने कहा।
इस दौरान सीएमएचओ एंव अस्पताल अधीक्षक डॉ पीएस सिसोदिया, डॉक्टर अर्पण सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता, डॉक्टर वर्मा एवं डॉ आमीन फिरदौसी उपस्थित थे।

Categorized in: