मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के भरतपुर विकासखंड पहुंचे जहां पर उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में 11 करोड़ 56 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया है ! वही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में एंबुलेंस व शव वाहन का लोकार्पण किया है!

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं जिससे क्षेत्र का चौतरफा विकास हो रहा है ! विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए शनिवार को भरतपुर विकासखंड पहुंचकर 11 करोड़ 56 लाख का भूमि पूजन कर एक बार फिर बड़ी सौगात दी है ! विधायक गुलाब कमरो ने
ग्राम पंचायत खितौली में शेड निर्माण का भूमिपूजन लागत 1.50 लाख, ग्राम पंचायत लाखनटोला में शेड निर्माण का भूमिपूजन लागत 1.50 लाख,
ग्राम पंचायत सगरा में शेड निर्माण का भूमिपूजन लागत 1.50 लाख, ग्राम पंचायत फुलझर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 1.50 लाख, ग्राम पंचायत मन्नौड़ में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 1.50 लाख,
ग्राम पंचायत शेरी-बहुप्रतीक्षित शेरी में तरतोला मार्ग का लागत 11 करोड़ 48 लाख 38 हजार का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी है! वहीं विधायक गुलाब कमरो ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में एम्बुलेंस व शव वाहन का हस्तांतरण किया है!

6 देव स्थलों के लिए मिली 6 लाख की स्वीकृति

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर अनुसूचित जनजातियों के 6 पूजा स्थलों (देवगुड़ी) के निर्माण हेतु 6 लाख की स्वीकृति मिली है! जिसमें पूजा स्थल देवगुड़ी निर्माण हेतु नागपुर में 1 लाख, लालपुर में 1 लाख, रजौली में 1 लाख, सुंदरपुर में 1 लाख, जनकपुर में 1 लाख,
माड़ीसरई में1 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है!

Categorized in: