मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! बिलासपुर से नवनियुक्त सीएमएस डॉ मधुकर टेकाम का शनिवार को एक दिवसीय दौरा मनेंद्रगढ़ केंद्रीय चिकित्सालय में हुआ सीएमएस के द्वारा पूरे अस्पताल का घूम कर निरीक्षण किया गया एवं सभी डॉक्टरों के साथ मीटिंग की गई । हॉस्पिटल मैनेजमेंट में कसावट लाने के लिए उनका यह दौरा देखा जा रहा है । बता दें कि लाखों के कार्य केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ में हुए थे उसी का निरीक्षण एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार कैसे केंद्रीय चिकित्सालय में किया जाए इस पर गहन चिंतन किया गया । इस दौरान मनेन्द्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्यों ने भी उनसे सौजन्य मुलाकात करके ब्लड बैंक के लिए मनेंद्रगढ़ की जनता के द्वारा पिछले डेढ़ साल से चल रहे अनवरत आंदोलन की जानकारी उन्हें दी एवं आए दिन लोग ब्लड के लिए परेशान होते हैं विस्तृत चर्चा में सीएमएस ने ने कहा कि मनेंद्रगढ़ का ब्लड बैंक पूरे कोरिया जिले का सबसे बड़ा और अच्छा ब्लड बैंक खुलने वाला है। सारी मशीनें आ चुकी है और मनेंद्रगढ़ की जनता ने जो प्रयास ब्लड बैंक खुलवाने के लिए किया है इसकी संपूर्ण जानकारी मुझे मिल चुकी है मैं यहां की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम पूरी तत्परता के साथ इसे शीघ्र खोलने वाले हैं । एसईसीएल के पास केवल एक ही एमडी पैथोलॉजिस्ट कोरबा में है डॉक्टर की कमी पूरे भारत में है और मनेंद्रगढ़ में डिप्लोमा इन पैथोलॉजी डॉक्टर लवलेश गुप्ता इसका संचालन करेंगे एवं ब्लड बैंक के मुख्य स्टाफ नर्स मिसेस रश्मि गुप्ता जी रहेंगी और लैब टेक्नीशियन के रुप में कृष्णा राम एवं भूपेंद्र सिंह की नियुक्ति होगी। इससे संबंधित सभी कार्यवाही हो चुकी है । पूरी मशीनें आ चुकी है केवल डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की ट्रेनिंग के लिए हम इसी हफ्ते में भेज रहे हैं जिसकी नोटशीट भी तैयार हो गई है । यह ट्रेनिंग 6 महीने की होती है थोड़ा विलंब हो रहा है लेकिन टेक्निकल प्रोसेस पूरा करने में कुछ समय जरूर लगता है लेकिन यह बहुत जरूरी होता है । इस दौरान मनेंद्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप से आशीष मजूमदार , श्याम सुंदर पोद्दार , आनंद ताम्रकार , रितेश ताम्रकार , हरिराम यादव , प्रशांत तिवारी , मौजूद रहे ।

Categorized in: