भैयाथान (दीपक गुप्ता)- भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने बड़सरा, करौंदामुडा सहित अन्य गाँव का दौरा किया। गौरतलब है कि विगत दिनों आए आंधी तूफान से क्षेत्र के मकानों और किसानों के फसल की हुई क्षति हुई थी जिसका उन्होंने जायजा लिया और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रावेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सभापति दुर्गा संतोष सारथी, नूर आलम, विनय जायसवाल, विनय जायसवाल, रक्षेन्द्र प्रताप सिंह, फुलेल चक्रधारी, विजेंद्र यादव, राघव प्रताप सिंह, जय प्रकाश जायसवाल, मनोज गोस्वामी, मनीष यादव समेत अन्य उपस्थित थे। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया।

Categorized in: