अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। बलरामपुर जिला सहित सामरी विधान सभा क्षेत्र मे किसानो के साथ हो रही परेशानियों को देखते हुए गुरुवार को भाजपा के बरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने कुसमी एसडीएम दीपक निकुंज को बलरामपुर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा।

भाजपाइयों ने दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बताया हैं कि किसानो का खरीफ का फसल का रकवा सही – सही नेट मे ऑनलाइन कराने की मांग करते हुए ऑनलाइन मे रकवा चढ़ाने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की. जिससे सभी किसानो का धान की खरीदी हो सके. साथ ही कुसमी सामरी मे मक्का की खेती ज्यादा मात्रा मे किसानो के द्वारा किया जाता है. फसल तैयार हो चूका है पर सोसाइटी मे मक्का का पंजीयन नही किया जा रहा है. जिससे किसान ब्यापारी दुकानदार के पास कम राशि मे मक्का बेचने को मजबूर हो रहे है उन्हें उचित कीमत नही मिल पा रहा है मक्का का खरीदी सोसइटी मे पंजीयन कर किया जाये इस बिषय पर कुसमी एसडीएम द्वारा तत्काल सुधार करने की बात कहते हुए बताया गया की नेट ऑनलइन के माध्यम से जिसका रकवा चढ़ाना छुट्ट गया है या कम चढ़ाया गया है उसका निरिक्षण कर सुधार किया जा रहा है साथ ही मक्का खरीदी करने का आदेश कलेक्टर द्वारा दिया गया है किसान सोसाइटी मे पंजीयन कराये मक्का की खरीदी कीये जाने का आस्वासन दिया गया. इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह , राकेश भारती , मोहम्मद समीम, बालेश्वर राम , नंदू कश्यप, परसु यादव, मोहम्मद रब्बानी, दीपक सिंह, नविन सिंह निखिल गुप्ता, जनार्दन पैकरा, गेरवा राम, अंकित गौतम , रितिक गुप्ता नीरज गुप्ता , प्रखर शुक्ला, आशीष प्रजापति, जीतेन्द्र गुप्ता, फरीद खान, बिनोद पैकरा, मोहमद इरसाद, बरतू पैकरा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता सहित क्षेत्रीय किसान उपस्थित थें।

Categorized in: