अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों पर अंकुश लगाने लगातार कुसमी पुलिस की कार्यवाही क्षेत्र में हड़कंप है. कुसमी थाना क्षेत्र अंर्तगत 14 मार्च को शराब भठ्ठी कुसमी के पास से मोटरसाइकिल चोरी किये जाने के मामलें में कुसमी पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से आरोपियों को रिमाण्ड में जेल भेज दिया हैं।

उक्त मामलें में कुसमी पुलिस ने बताया कि सुशील मिंज पिता सुखदेव मिंज उम्र 30 वर्ष निवासी कमलापुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर बताया गया था कि 14 मार्च को रात्रि में मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DP 5857 को शराब भठ्ठी कुसमी के पास से कोई चोरी हो गई हैं इस रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कटलम व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनोज तिर्की के निर्देशन में थाना प्रभारी नसीमुद्दीन के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी पतासाजी किया गया । जो उक्त मोटरसाइकिल को ग्राम कुसमी का विवेक गुप्ता पिता गजानंद गुप्ता, सतीश सोनवानी पिता चंद्रबली सोनवानी,लंगटु उर्फ मनीष प्रजापति पिता नेहरू,सुनील बरगाह चोरी कर करकली निवासी कलाम खान पिता सकुर खान के पास 10 हजार रुपये में बिक्री कर दिया था. कुसमी थाना में पंप चोर पकड़ाने की खबर पता चलने पर आरोपी कलाम खान उक्त मोटरसाइकिल के पार्ट्स चक्का,टँकी ,मडगार्ड, चैन कवर एवं इंजन चेचिस को अलग – अलग खोल कर अपने भाई जाकिर खान के खाली घर व बाथरूम में छिपा दिया था. उक्त आरोपियों से उक्त मोटरसाइकिल एवम घटना में प्रयुक्त अन्य मोटरसाइकिल को जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सिकन्दर कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक भगवती प्रसाद कुर्रे कॉन्स्टेबल अनिल साहू,राधेश्याम पैकरा ,अमरेन्द्र सिंह, संदीप बेक,जमुना बड़ा, सुशान्ति खलखो ने अहम भूमिका निभाया।

पम्प चोरी के मामलें में भी एक गिरफ्तार

आगे जानकारी देते हुवे कुसमी पुलिस ने बताया की बुद्धनाथ बड़ा निवासी नीलकण्ठपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसका सौर सुजला योजना के तहत मिला 3 एचपी का पम्प कोई चोरी कर ले गया है जिस पर थाना कुसमी में अपराध पंजीबद्ध की गई थीं जो पम्प खरीददार सरियातुल्ला शाह पिता इलियास उम्र 28 वर्ष निवासी उकई थाना सन्ना जिला जशपुर द्वारा उक्त पम्प को आरोपी उकई निवासी अफताब खान पिता नेसार खान से 5000 हजार रुपये में खरीद कर खेती करने के लिए अपने मामा के घर ग्राम मदगुरी में दे दिया था. जिसे जप्त कर सरियातुल्ला को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है.

Categorized in: