मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)- भारतीय जनता पार्टी एवं जोगी का सालों साल बहुत पुराना गठबंधन है मरवाही उपचुनाव के समय खुलकर सतह पर आ गया है पर इसका कांग्रेस कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगा। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को मनेंद्रगढ़ के लेदरी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरवाही उपचुनाव को लेकर तीन दिवसीय चुनाव प्रचार हेतु मरवाही पहुंचे थे जहां पर उन्होंने 29 अक्टूबर 2020 को मरवाही में चुनावी सभा लेकर रात्रि विश्राम अमरकंटक में किया था उसके पश्चात 30 अक्टूबर 2020 को मध्यप्रदेश के अनूपपुर विधानसभा के उपचुनाव में चुनावी सभा कर मरवाही पहुंचे थे। मरवाही में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रात्रि विश्राम हेतु मनेंद्रगढ़ के एसईसीएल लेदरी गेस्ट हाउस पहुंचे थे जहां पर रात्रि में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं से रूबरू हुए और कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। शनिवार 31 अक्टूबर 2020 को सुबह 11:00 बजे लेदरी गेस्ट हाउस के लान में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मरवाही का उपचुनाव कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। मरवाही हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है ! मरवाही विधानसभा में चाहे भंवर सिंह पोर्ते हो चाहे रामदयाल उईके हो या फिर जोगी हो सभी कांग्रेस की टिकट से जीत दर्ज की थी। मरवाही हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है और रहेगा मरवाही विधानसभा के उपचुनाव को कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। पत्रकारों के पूछे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के पास 50 विधायक हैं इसलिए मरवाही उपचुनाव में कार्य के लिए लगाया गया है और चुनाव में जिसकी सत्ता सरकार होती है और जिसके पास नेता मंत्री होते हैं उन्हें चुनाव में कार्य करने के लिए लगाया जाता है लेकिन भाजपा के पास तो 14 ही विधायक हैं और वह 14 विधायक भी चुनाव प्रचार में नहीं लगे हुए हैं। मरवाही की जनता विकास के नाम पर कांग्रेस को वोट कर भारी बहुमत से जीत दिलाएगी। जोगी कांग्रेस द्वारा भाजपा को समर्थन दिए जाने की बात पत्रकारों द्वारा पूछने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जोगी और भाजपा का गठबंधन वर्षों से चला आ रहा है मरवाही के उपचुनाव में यह गठबंधन खुलकर सतह पर आ गया है इससे कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है मरवाही की जनता पूरी तरह से कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है और कांग्रेस भारी बहुमत से मरवाही उप चुनाव जीतेगी।

Categorized in: