प्रेमनगर पप्पू यादव- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामेश्वरनगर में बीते 30 अक्टूबर 2020 को महुआ के पेड़ में प्रेमी प्रेमिका ने फांसी लगाकर दोनों आत्महत्या कर लिया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार लड़का रामेश्वर नगर के ही बाबूलाल पिता सरुप जाति बिजवार उम्र 20 वर्ष व लड़की सुनीता पिता स्वर्गीय दुकालू बरगाह उम्र 19 वर्ष दोनों का पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था दोनों के अलग अलग समुदाय होने के वजह से शादी नहीं होने के डर से समाज में होने वाली परेशानियों के कारण एक साथ दोनों लूंगी दुपट्टा के सहारे महुआ के पेड़ में फांसी लगा लिए। मौके पर यह भी पता चला कि दोनों फांसी लगाने से पहले लड़का लड़की के मांग में सिंदूर भर दिया था वह दोनों अपने हिसाब से शादी कर लिए फिर तुरंत बाद दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस क्षेत्र में हुए ऐसे दर्दनाक घटना से लोग सहमे हुए हैं व मृतक के परिजन बच्चों के उठाए हुए इस कदम से बेहद परेशान हैं।

मामले की जांच प्रेमनगर थाना टीआई ओ.पी कुजुर व विवेचक अनुराग यादव ने इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई और बारीकी से जांच की जा रही है जबकि पुलिस द्वारा प्रथम दृश्य घटना को आत्महत्या माना जा रहा है।

Categorized in: