अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। जिला बलरामपुर के सामरी थाना अंतर्गत सबाग चौकी से लगे करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गदामी के मुख्य मार्ग पर आज गुरुवार को करीब 3 बजे दिन में मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक व्यक्ति पर माओवादीयो द्वारा गोली बारी किये जाने की अपुष्ट जानकारी मिली हैं।

बताया जा रहा हैं कि ग्राम पंचायत गदामी से साबाग की ओर आ रहे एक व्यक्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल वाहन रुकवा कर लिफ्ट मांगा जैसे ही उसने वाहन रोकी. जहां पर अम्बुश लगाकर बैठें नक्सलियों अपनी बंदूक की गोली से निशाना बनाया. गोली नजदीक से गुजर गई तथा उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति किसी तरह से वारदात स्थल पर ही वाहन छोड़ कर अपनी जान बचा कर भाग निकला. इस वारदात के तुरंत बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने ततपरता दिखाते हुवे वारदात स्थल पर पहुँच कर मौके का जायजा लिया तथा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया.
हालांकि इस मामलें में सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी व बलरामपुर एसपी रामकृष्ण साहू ने इस वारदात को अपुष्ट बताया हैं। इधर इलाके में पुलिस व सीआरपीएफ जवानों द्वारा सर्चिग तेज कर दी गई हैं।

Categorized in: