बलंगी-बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में सड़क पार कर रहे बालक को बेकाबू स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी ,इससे उसकी मौत हो गई,
कमलपुर गांव में
शनिवार को लगभग 7:00 बजे शाम को सड़क पार करते समय स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आने से 13 साल की मासूम कृष्णा साहू की मौत हो गई चालक गाड़ी सहित भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन काफी दूर पीछा कर गांव के लोग पकड़ने में सफल हो गए, कमलपुर गांव के निवासी श्रवण साहू का घर वाड्रफनगर-बैढन मार्ग पर सड़क किनारे है, शनिवार की शाम 7:00 बजे घर से निकल कर श्रवण साहू के 13 वर्षीय पुत्र कृष्णा साहू सड़क पार कर घर जा रहा था इसी बीच वाड्रफनगर की ओर से आ रही स्कार्पियो क्रमांक CG04KY8218 के चालक ने टक्कर मार दी और बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया, परिजन बच्चे को उठाकर अंबिकापुर अस्पताल ले जा रहे थे इसी बीच जरही पहुंचते ही उसकी मौत हो गई मृत बच्चा कमलपुर गांव के निवासी श्रवण साहू का बड़ा पुत्र था बेटे की मौत से मां-बाप का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है

Categorized in: