मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)। शहर के झगराखाण्ड रोड स्थित एक डेली नीड्स दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है रिपोर्ट पर मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने मामला कायम कर मामले की विवेचना कर रही है !बताया जा रहा है कि मेन रोड में स्थित डेली नीड्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर को तोड़कर लगभग 2 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ के झगराखाण्ड रोड स्थित साईं बाबा मंदिर के पास जायसवाल डेली नीड्स दुकान में 9 अक्टूबर की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों ने लोहे की रॉड से दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया तथा पूरी दुकान को खंगाल कर गल्ले में रखें लगभग 2 लाख के नोट और सिक्कों की चोरी कर ले गए। जायसवाल डेली नीड्स
दुकान के संचालक अमित जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोज की तरह वह शुक्रवार की रात में लगभग 10 बजे दुकान बंद कर घर सोने चला गया था ! शनिवार की सुबह उठ कर जब वह देखा तो दुकान का शटर खुला हुआ था और दुकान के गल्ले में रखें पूरे पैसे गायब थे।
उसके दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जब वह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला तो सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में 3 लोग चेहरे पर सफेद कलर का गमछा बांधकर दुकान के अंदर दिखाई दे रहे थे ! उसको आशंका है कि उनके द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया होगा ! जायसवाल डेली नीड्स दुकान के संचालक अमित जयसवाल की रिपोर्ट पर मनेंद्रगढ़ पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है ! मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। मुखबिरों को काम पर लगा दिया गया है। जल्द ही चोर पुलिस हिरासत में होंगे।

Categorized in: