मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शहर की बिजली समस्या व उसके निराकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक कर बिजली की समस्या का निराकरण किए जाने की मांग की जिस पर विद्युत विभाग के आला अधिकारियों ने 15 दिन के अंदर पूरी तरह से बिजली व्यवस्था सुधर जाने का आश्वासन दिया है ! बैठक में में विद्युत विभाग की तरफ से डीई श्री खाखा , जेई श्री मौर्य , लाइन इंस्पेक्टर रुस्तम एवं चेंबर की ओर से राकेश अग्रवाल , पंकज जैन , रिंकेश खन्ना , दीपक गुप्ता , राजेश अग्रवाल , जसपाल सिंह कालरा आदि चेंबर के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
मीटिंग में चेंबर ने शहरी क्षेत्र में लाइट की हो रही आंख मिचोली, विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं आम नागरिकों का फोन नहीं उठाया जाना, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की लाइट का हाल बेहाल, चैनपुर इंडस्ट्रियल एरिया एवं अन्य उद्योगों को बराबर लाइट नहीं मिल पाना आदि समस्याओं पर चर्चा की जिस पर विभागीय अधिकारियों ने आपसी मंत्रणा कर 1 हफ्ते से 15 दिन के अंदर कार्य करवा कर सभी समस्याओं का निराकरण का वादा किया। बैठक में बिजली विभाग के डीई ने बताया कि चैनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अलग से डीओ सेट लगाया जाएगा।
घुटरा आदि ग्रामीण सब स्टेशन से निकलने वाली लाइन की सक्षम अधिकारियों के साथ सघन पेट्रोलिंग की जाएगी।
मनेंद्रगढ़ शहर में सभी जगह सेपरेटर लगाकर लाइन को दुरुस्त किया जाएगा।
पक्षियों के कारण लाइन फॉल्ट होने की समस्या पर जिले में बर्ड गार्ड लगाए जाएंगे जिसकी शुरुआत मनेंद्रगढ़ से 1 हफ्ते के अंदर की जाएगी।
मीटिंग में उपस्थित चेंबर पदाधिकारियों ने कहा की अगर तय समय सीमा में व्यापारियो, उद्योगपतियों और आम नागरिकों को लाइट से आ रही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चेंबर प्रदेश के विभागीय उच्च अधिकारियों से बात कर अग्रिम कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।

Categorized in: