मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने नेशनल हाईवे से सिद्ध बाबा पहाड़ी मंदिर पहुंच मार्ग सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए की सौगात दी है !

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने जानकारी देते हुए बताया कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य जनता के मंशानुरूप किए जा रहे हैं ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में जनता की मा॑ग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है ! विधायक गुलाब कमरो ने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 2 करोड़ के विकास कार्यो को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है ! जिसमें नेशनल हाइवे से सिद्ध बाबा पहाड़ी मंदिर तक पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 49 लाख रुपये, साल्ही से कर्मघोघेश्वर पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 49 लाख रुपये, कोटाडोल बाजार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 49 लाख रुपये,
केल्हारी (पीएमजीएसवाई) सड़क से हायर सेकण्डरी स्कूल केल्हारी पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, चरखरपुर बस्ती से पंचायत भवन पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 13 लाख रुपये, बोड़ार मुख्य सड़क से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, जनकपुर थाना से धान खरीदी केंद्र पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है !

Categorized in: