गुरुवार को वरिष्ट भाजपा नेता देवेश्वर सिंह व शुक्रवार को अधिवक्ता पीआर कश्यप से मोबाइल पर की चर्चा

अंबिकापुर। सरगुजा में लगातार दूसरे दिन भी पीएमओ कार्यालय से फोन आने का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार कोभाजपा के वरिष्ठ नेता देवेश्वर शरण सिंह से पांच मिनट तक चर्चा की। वहीं शुक्रवार को वरिष्ट भाजपा नेता व अधिवक्ता पीआर कश्यप के मोबाइल पीएमओ कार्यालय से फोन आया। लगभग २ मीनट २७ सैकेंड तक पीएम ने चर्चा की और उनका हालचाल लिया। इसके साथ ही परिवार का कुशल क्षेम पूछा। इस दौरान दोनों मोबाइल पर पुराने दिनों को याद कर कुछ मीनट तक हंसते रहे। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने अधिवक्ता पीआर कश्यप से चर्चा करते हुए कहा कि आपलोगों के साथ बीताए गए समय हमेशा याद आते हैं। आपलोगों के साथ रहकर जो भी काम सीखा है उसी आधार पर इस विषम परिस्थिति से देश को निकालने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरगुजा के नींव के पत्थर में एक पी आर कश्यप को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया।
पीएमओ से गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेश्वर शरण सिंह के छोटे पुत्र मनीष सिंह के मोबाइल पर अचानक फोन आया। इस दौरान वे बाजार में थे, पीएमओ कार्यालय से आए फोन पर वे भी हडबड़ा गए और घर पहुंचर बात कराने की बात कही। थोड़े देर में फिर से पीएमओ कार्यालय से उनके मोबाइल पर फोन आया और बड़े ही शालीनता से पूछा गया कि आप घर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि देवेश्वर सिंह जी से बात हो सकती है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोबाइल पर देवश्वर सिंह से लगभग ५ मिनट चर्चा की। प्रधानमंत्री ने देवेश्वर सिंह को नमस्कार करते हुए कहा कि मैंने आपसे आशीर्वाद लेने के लिए फोन किया है, नहीं तो छत्तीसगढ़ वाले बुलाते नहीं हंै। इस पर देवेश्वर सिंह ने पीएम से कहा कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, नहीं तो चीन वालों ने जो किया है, उसे तो पूरा देश देख रहा है। आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं आपने काफी लोगों की जान बचा ली, आपके प्रयासों से सब बच गए। बहुत अच्छी सेवा कर रहे है आप। पीएम ने कहा कि आपका आशीर्वाद है और आप लोगों के बीच रहकर जो सीखा उसी आधार पर काम कर रहे हैं। आपकी तबियत जानने के लिए फोन किया था, आप स्वस्थ्य रहें।

पीआर कश्यप ने सरगुजा का दिलाया याद
फोन पर ही पीआर कश्यप ने नरेन्द्र मोदी को बताए कि जब वे १९९७ में अंबिकापुर आए थे तब उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन किया था। इसपर पीएम ने कहा कि हां चुनाव से पूर्व पार्टी की मीटिंग में कुशाभाउ ठाकरे के साथ आया था। उन्होंने कहा कि वह दिन भी काफी याद आते हैं। पीआर कश्यप ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी का फोन आने से मेरा जीवन धन्य हो गया। नहीं तो बुजूर्ग होने पर पार्टी में कोई याद नहीं करता है। यह बड़ी बात है कि प्रधानमंत्री इस विषम परिस्थिति में हम पुराने लोगों को याद कर रहे हैं।

काफी खुश हैं देवेश्वर सिंह
पीएम द्वारा फोन करने पर देवेश्वर सिंह काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इतने वरिष्ठ भाजपा के सदस्य को देश के प्रधानमंत्री ने याद किया यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि दिल्ली तक की ट्रेन की मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखने पर उन्हें अब उ मीद है कि वह पूरी हो जाएगी। देवेश्वर सिंह ने पीएम से कहा कि एक मेरी काफी पुरानी अभिलाषा अंबिकापुर से दिल्ली तक ट्रेन सेवा की सुविधा की है। इस पर पीएम नेे कहा कि देखेंगे, आगे करेंगे। देवेश्वर शरण ने कहा कि अगर आप चाहेंगे तो यह मांग भी पूरी होगी। इसपर पीएम ने कहा कि अभी तो देश को कोरोना के संकट से निकालना है। बाद में इसे भी पूरा करेंगे। एयरपोर्ट वाला तो काम पूरा कर दिया है।

Categorized in: