रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- लॉकडाउन के दौरान बस स्टैंड के समीप शिव मंदिर घाट में घूम रहे 6 युवकों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के द्वारा धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रामानुजगंज थाना लाया गया जहां पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई।
लॉकडाउन के दौरान गोपाल प्रसाद गुप्ता ,मुकेश कुमार गुप्ता, नितेश कुमार गुप्ता अमित कुमार गुप्ता निवासी रामानुजगंज एवं मोहम्मद इमरान, हसन गुलाम हैदर चांदो सभी व्यक्ति शिव मंदिर के नदी घाट पास में धारा 144 का उल्लंघन करते पाए जाने से पेट्रोलिंग के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के द्वारा पकड़कर थाना लाया गया उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज की सूचना पर अपराध क्रमांक 65 /2020 धारा 188, 34 भा. द.वि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार लोगों को माक्स पहनने एवं अनावश्यक नहीं घूमने की समझाइश दी जा रही है परंतु इसके बाद भी जो नहीं मान रहे हैं उनके विरुद्ध इसी प्रकार लगातार कार्यवाही की जाएगी।

Categorized in: