मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने कोरिया जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रगट करते हुए जिला प्रशासन को बधाई दी है! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर विधायक गुलाब कमरो ने कलेक्टर कोरिया सहित जिले की पूरी टीम के कुशल नेतृत्व में सप्ताह में लगातार सरकारी योजनाओं के सफल संचालन में मिली सफलता पर बधाई प्रेषित कर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है ! उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोरिया जिला लगातार सफलता की ओर अग्रसर है एक ही सप्ताह में 3 योजनाओं के सफल संचालन में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है ! कोविड-19 फीडबैक रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में कोरिया जिला को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है ! फसलों की त्रुटि रहित एवं समयबद्ध गिरदावरी में भी कोरिया जिला छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है ! गोधन न्याय योजना के तहत सफल गोबर खरीदी एवं भुगतान मैं भी कोरिया जिला छत्तीसगढ़ प्रदेश में पांचवें स्थान में शामिल है ! जिला प्रशासन कोरिया के द्वारा सरकारी योजनाओं का सफल संचालन व क्रियान्वयन किए जाने पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने जिला प्रशासन को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है!

Categorized in: