मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! केंद्र सरकार का कृषि संबंधित संशोधित बिल किसानों के हित में नहीं है देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी को किसानों से ज्यादा बिचौलियों की चिंता है ! उक्त बातें कोरबा लोकसभा सीट की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहते हुए कहा कि केंद्र का कृषि संबंधी संशोधन बिल, इस बिल से किसानों का कोई भला नहीं होगा। पीएम श्री मोदी को किसानों से ज्यादा बिचौलिए, व्यापारियां और उद्योग घरानों की ज्यादा चिंता है। इस बिल से किसानों की जमीन चली जाएगी। इस बिल से किसानों को अपने फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। इस बिल से अपने खेत में किसान बंधुआ मजदूर की तरह काम करेगा, सिर्फ एक मजदूर बनके रह जाएगा। किसान जो सबसे ज्यादा सरल, सहज और ईमानदार व्यक्ति होते हैं उनके साथ यह छल कपट है जो इस सरकार ने किया और इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं! कांग्रेस पार्टी विरोध करती है, पूरी जनता विरोध करती है। हम किसानों के साथ खड़े हैं। सरकार को इस बिल को वापस लेना होगा। सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि किसानों के खिलाफ खेती विरोधी तीन काले कानून वापस लिए जाएं।न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और मंडी व्यवस्था खत्म न होने की गारंटी दी जाए।

Categorized in: