युवती को अपने पास पाकर परिजनों में खुशी का न रहा ठिकाना

(शुद्धूलाल वर्मा) ! जनकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी जिसे जनकपुर पुलिस ने 30 घंटे के अंदर ही पतासाजी कर मध्यप्रदेश व राजस्थान के बॉर्डर से बरामद करने में सफलता हासिल की है ! युवती को अपने बीच पाकर परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रह गया था ! मिली जानकारी के अनुसार जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लड़कोड़ा से गत दिनो एक युवती लापता हो गई थी ! पतासाजी के दौरान युवती की सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया डॉ पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनेन्द्रगढ़ करण कुमार उके के नेतृत्व में जनकपुर थाना पुलिस ने सायबर सेल की सहायता लेकर सात – आठ सौ किलोमीटर दूरी पर राजस्थान के बार्डर मे मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ थाना नरसिंहगढ़ क्षेत्र से युवती को 30 घंटे के अन्दर बरामद कर जनकपुर थाना ले आई। थाना मे युवती का बयान दर्ज कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। युवती को अपने पास पाकर युवती के परिजनों ने जनकपुर पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से अत्यंत प्रसन्नता जाहिर करते हुए सायबर सेल व जनकपुर पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है। लापता युवती को बरामद कर जनकपुर थाना लाने की कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक अजय बघेल, प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुर्रे, आरक्षक पुष्कल सिन्हा, आरक्षक नीरज, आरक्षक सुमन की सराहनीय भूमिका रही।

Categorized in: