रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर सीमा से सटे ग्राम पुरानडीह में उद्यान विभाग का क्षेत्र में एकमात्र आम बागान है जहां से रामानुजगंज वासियों एवं आसपास के गांवों को आधा दर्जन से अधिक वैरायटी की आम मिल जाता था परंतु ओलावृष्टि के कारण मंजर गिर जाने के कारण यहां के आम के पेड़ों में एक भी आम नहीं लग पाए।

                                      गौरतलब है कि पुरानडीह में स्थित उद्यान विभाग के उद्यान में दशहरी चौसा, हेमसागर, दूधिया बनारसी कच्चा मीठा ,कृष्ण भोग, बारहमासी आम के पेड़ लगे हुए हैं। जिसकी बिक्री उद्यान विभाग के द्वारा की जाती थी सस्ते दामों पर लोगों को यहां से आम मिल पाता था परंतु ओलावृष्टि के कारण यहां के सभी आम के पेड़ों के मंजर गिर गए जिसके चलते एक भी आम के पेड़ में आम नहीं लग पाया। उद्यान अधीक्षक तिलकेश्वर राम दिवाकर ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण आम नहीं लग पाए वही पुराने पेड़ों की कटिंग की गई थी उसमें भी मंजर लगे थे परंतु वह भी सभी गिर गए जिसके चलते किसी भी पेड़ में आम नहीं लग पाया।

आम के पेड़ों की होती थी नीलामी- उद्यान विभाग को आम के पेड़ों की नीलामी से ₹70000 से लेकर ₹100000 तक के राजस्व की प्राप्ति होती थी परंतु इस बार आम नहीं लगने के कारण राजस्व की भी हानि उद्यान विभाग को हुई।

Categorized in: