अंबिकापुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर की द्वितीय बैठक राजीव भवन, ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंकर प्रजापति ने की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी अरविंद सिंह गप्पू और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदरजीत सिंह धंजल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मंच संचालन मीडिया प्रभारी धनमीत सिंह छाबड़ा ने किया।

बैठक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्य जोड़ने पर जोर दिया गया। शहर की बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट और सड़कों की खराब स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। आने वाले समय में सड़क की समस्या को लेकर एनएच और नगर निगम का घेराव करने तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली ऑफिस का घेराव करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में ब्लॉक प्रभारी अरविंद सिंह गप्पू ने कार्यकर्ताओं को विस्तृत निर्देश दिए। ब्लॉक कांग्रेस सचिव तीरथ चौधरी ने वोटर लिस्ट का अवलोकन कर उसमें त्रुटि सुधार करने की बात रखी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदरजीत सिंह धन्जल ने सभी कार्यकर्ताओं की बातों को सम्मान देते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी से आवश्यक चर्चा की जाएगी। बैठक के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्य रूबी जैन ने आभार व्यक्त किया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अमित वर्मा, कोषाध्यक्ष मेराज रंगरेज, मंडल अध्यक्ष बालेश्वर तिर्की, अमित सिन्हा, सोहन जायसवाल, गुरप्रीत सिद्धू, शंकरलाल सिंह, संजय गुप्ता, हनुमान सिंह, पवन सिंह, बनाफर केरकेट्टा, रोशन कन्नौजिया, त्रिवेणी यादव, अजर मंसूरी, शकीला सिद्दीकी, विजय बेग उपस्थित थे।

Categorized in: