राजेंद्र ठाकुर (राजू) ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम की धर्मपत्नी पुष्पा नेताम ने अपने गृह ग्राम सनवाल में जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल की है। उन्होंने स्वयं खेत में जैविक खेती की शुरुआत करते हुए ग्रामीणों को प्राकृतिक एवं जैविक कृषि अपनाने का संदेश दिया।
जैविक खेती की शुरुआत से पूर्व परंपरागत मान्यताओं के अनुसार विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान खेत में कार्य करने वाली महिलाओं के सुखी एवं संपन्न जीवन की कामना करते हुए उन्हें तेल, सिंदूर और अनाज का वितरण किया गया। मान्यता के अनुसार कृषि कार्य की शुरुआत से पहले महिलाओं को इन सामग्रियों का वितरण शुभ माना जाता है।
पुष्पा नेताम द्वारा स्वयं जैविक खेती किए जाने से क्षेत्र के किसानों को भी रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के कम उपयोग तथा प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कृषि को पर्यावरण के अनुकूल बनाने और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को आधुनिक जैविक खेती से जोड़ने की दिशा में पहल की है।
ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि परिवार की ओर से स्वयं जैविक खेती को अपनाया जाना किसानों के लिए प्रेरणादायक है। जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर करने में भी मदद मिल सकती है।

Categorized in: