मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को बीजेपी की ओर से सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन के रुप मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही गरीबों के बीच फल एवं मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री श्रीमती अनुपमा निशी ने कहा कि मानव जीवन में वृक्षारोपण का बहुत ही महत्व है, आज के समय में जल स्तर लगातार घटते जा रहा है, जिसका मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है। इस इसलिये पर्यावरण एवं घटते जलस्तर को बचाने के लिए हर एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस आपदा के अवसर पर जहां कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान करने के हरसंभव साधन उपलब्ध कराए हैं वही देश को आत्मनिर्भर भारत पैकेज प्रदान कर देश को प्रगति की राह पर अग्रसर रखा है। ऐसे महान व परिश्रम की पराकाष्ठा विभूति के लिए भारतीय जनता पार्टी 14 से 20 सितंबर तक उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया वह मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई भी की ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जे के सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाए। इसके साथ ही वृक्षों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। आने वाली पीढ़ी के जीवन को बचाने के लिए हमें वृक्षारोपण आवश्यक करना चाहिए। नहीं तो स्थिति और चिंताजनक होती जाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती अनुपमा निशि, वरिष्ठ नेता जेके सिंह, जी पी बुनकर , भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित दिवेदी, भाजपा मंडल महामंत्री संजय गुप्ता ,प्रवीण निशी श्रीमती प्रवीण सिंह, श्रीमती अलका गांधी, श्रीमती माहेश्वरी सिंह, श्रीमती श्यामा सेन, हीरा लाल रजक, सतीश बडेरा
समेत अन्य पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद रहे।

Categorized in: