पूर्व में 13 नग मवेशी और पिकअप लावारिस हाल में किया था जप्त

अंबिकापुर। मवेशी तस्करी के मामले में थाना बतौली पुलिस ने झारखंड के गुमला निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में प्रयुक्त पिकअप वाहन और 13 नग मवेशी पहले ही जप्त किए जा चुके हैं।

पुलिस को 17 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 01 एफवाई 8400 में 6 गाय और 7 बछिया, कुल 13 मवेशी के सींग और पैर बांधकर क्रूरता पूर्वक भरकर छत्तीसगढ़ से झारखंड के बूचड़खाना ले जाया जा रहा है। ग्राम बोदा, बगीचा रोड, घोषरा पखना खेत के पास पिकअप के पिछले चक्का का नट-बोल्ट टूट जाने से पिकअप चालक और मवेशी तस्कर वाहन व मवेशियों को छोड़कर फरार हो गए थे। सूचना पर थाना बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा 13 नग मवेशी को जप्त किया।

पिकअप के पंजीयन क्रमांक के आधार पर पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने दिगर राज्य झारखंड में पतासाजी की। विवेचना में वाहन स्वामी और अन्य लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी अयान अहमद पिता मोहम्मद अशगर 21 वर्ष, निवासी गुमला झारखंड को हिरासत में ली। पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों को झारखंड ले जाकर तस्करी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के मोबाइल से मवेशी तस्करी का वीडियो भी बरामद हुआ। आरोपी को धारा 35(3) बीएनएस के तहत नोटिस जारी किया गया, किंतु वह विवेचना में सहयोग नहीं किया। विवेचना में संलिप्तता पाए जाने पर पृथक धारा जोड़ी गई। आरोपी दिगर राज्य का निवासी होने के कारण उसे गिरफ्तार कर स्वजन को सूचित किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता, आरक्षक राकेश एक्का, आरक्षक विकास एक्का सक्रिय रहे।

Categorized in: