अंबिकापुर। भफौली में नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले आरोपी की 72 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर महिला कांग्रेस ने कोतवाली थाना का घेराव करने की चेतावनी दी है। महिला कांग्रेस शहर की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।

अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि पुलिस के असंवेदनशील रवैये के कारण जिले में नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं बढ़ रही है। ग्राम वंदना में भी नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में थाना सीतापुर ने ढिलाई बरती, जिसके कारण स्लाइड, एफएसएल रिपोर्ट का साक्ष्य प्रभावित हुआ। रिपोर्ट दर्ज करने में बेवजह विलंब के कारण अपराधी को फरार होने का मौका मिल गया। उन्होंने चेतावनी दी कि, 72 घंटे में अगर पुलिस आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो महिला कांग्रेस पूरी ताकत से कोतवाली थाने का घेराव करेगी

Categorized in: