एमसीबी सीएमएचओ के भ्रष्ट क्रियाकलापों की जांच हेतु राज्यपाल के उप सचिव लोक भवन रायपुर ने जारी किया निर्देश

भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा रायपुर के चेयरमैन ने प्रकरण की जांच हेतु प्रकरण एमसीबी जिला कलेक्टर को सौंपा

रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश प्रतिनिधि व अधिवक्ता रामनरेश पटेल ने सीएमएचओ के भ्रष्ट क्रियाकलापों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा था ज्ञापन

एकं माह के अंदर जांच कार्रवाई की मांग की थी जांच न होने पर 18 अगस्त को रेडक्रास सोसायटी भवन के समक्ष रायपुर में धरना करने की दी थी चेतावनी

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश प्रतिनिधि व अधिवक्ता रामनरेश पटेल ने बीते 18 जुलाई 2026 को एमसीबी जिले के सीएमएचओ पर भ्रष्ट क्रियाकलापों का आरोप लगाकर जांच कार्रवाई हेतु राज्यपाल के नाम 10 बिन्दुओं का ज्ञापन सौंपा था। अधिवक्ता रामनरेश पटेल ने राज्यपाल के नाम सौंपे अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया था कि एमसीबी सीएमएचओ के भ्रष्ट क्रियाकलापों की जांच एक माह के अंदर कर एमसीबी जिले से सीएमएचओ को हटाया जाए। अधिवक्ता रामनरेश पटेल ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया था कि अगर एक माह के अंदर सीएमएचओ के भ्रष्ट क्रियाकलापों की जांच नहीं की जाती है तो वे 18 अगस्त 2026 को रेडक्रास सोसायटी भवन के समक्ष रायपुर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धरना देंगे। अधिवक्ता रामनरेश पटेल के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को राज्यसभा के उप सचिव लोक भवन रायपुर ने संज्ञान में लिया और 23 जुलाई 2026 को रेडक्रास सोसायटी रायपुर के सचिव को प्रकरण की जांच हेतु निर्देशित किया। राज्यपाल के उप सचिव लोक भवन के निर्देश पर रेडक्रास सोसायटी रायपुर के चेयरमैन ने 27 जुलाई 2026 को प्रकरण की जांच हेतु एमसीबी जिला कलेक्टर को प्रकरण सौंपा है।

Categorized in: