डिगमा-सरगवां सड़क डेढ़ दशक से जर्जर, चक्काजाम के बाद डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

अंबिकापुर। बनारस रोड से प्रतापपुर रोड को जोड़ने वाली डिगमा-सरगवां सड़क की बदहाली सुर्खियों में है। 15 साल से जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिन्द ने उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव को पत्र लिखा है। 28 जुलाई को लिखे पत्र में उन्होंने बताया है कि यह सड़क अंबिकापुर शहर के किनारे होने के कारण रिंगरोड, बाईपास की तरह उपयोग की जाती है। 12 टन क्षमता वाली इस सड़क पर 40-50 टन लोड लेकर भारी मालवाहक गाड़ियां रोज गुजरती हैं।

गड्ढों में फंस रहे वाहन, हो चुके कई हादसे  

सुजान बिंद ने पत्र में उल्लेख किया है कि, 15 वर्षों से जर्जर इस सड़क में भारी गड्ढे बन गए हैं। मार्ग में एफसीआई गोदाम के साथ स्कूल और कॉलेज भी हैं। आम लोगों, विद्यार्थियों और छोटे बच्चों को रोज इसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। सड़क की दुर्दशा को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी असंतोष है। इसे लेकर 24 जुलाई को चक्काजाम भी किया गया था। उन्होंने डिप्टी सीएम से बनारस रोड से प्रतापपुर रोड को जोड़ने वाली डिगमा-सरगवां सड़क को यथाशीघ्र बनवाने का आग्रह किया है।

Categorized in: