राजेंद्र ठाकुर (राजू )ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर
बलरामपुर जिले के
रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित एक किराना दुकान में बिती रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त
जानकारी के अनुसार दुकान संचालक संतोष केसरी को मोहल्ले के एक व्यक्ति ने रात करीब 2 बजे सूचना दी कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर खोलते ही देखा कि आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने मिलकर लगातार पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। वही
दुकान में रखा किराना सामान दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है

Categorized in: