अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी को लेकर एमसीबी कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

मनेन्द्रगढ़,(एमसीबी) । अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर 13 जुलाई 2026 सोमवार को एमसीबी जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के संयुक्त तत्वावधान में चिरमिरी के डोमनहिल बाजार में कांग्रेस जनों के द्वारा अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा अपनी गाढ़ी कमाई से दिया गया दान लूटा गया है, जो सीधे तौर पर लोगों की आस्था पर आघात है। श्री श्रीवास्तव ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीयन अनियमितताओं को लेकर पारदर्शी जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मंदिर में चढ़ावे के संबंध में सामने आए आरोप अत्यंत गंभीर हैं। यह किसी धर्म या आस्था का नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता का विषय है। यदि श्रद्धालुओं के चढ़ावे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रही है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन, निगम में नेताप्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, इंद्रजीत सिंह लाटू, राहुल भाई पटेल, रामप्यारे चौहान, क्रांति चौहान, सनी चौहथा, अजय बघेल, गगन सिंह, प्रताप चौहान, रमेश दुबे सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Categorized in: