एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हाई स्कूल पिपरिया में किया गया वृक्षारोपण
बंजर भूमि पर वृक्ष लगाने का सबसे कारगर उपाय ‘सीड बॉल’– डॉ विनोद पांडेय
मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । छत्तीसगढ़ शासन की निर्देशानुसार शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में ‘एक पेड़ में के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा बड़ी संख्या में आम, कटहल और जामुन तथा फूलों के पौधे लगाए गए । संस्था की वरिष्ठ व्याख्याता डॉ विनोद पांडेय द्वारा छात्र-छात्राओं को सीड वाल के माध्यम से वृक्षारोपण की जानकारी दी गई।तथा उन्होंने सीड बाल के माध्यम से किस प्रकार बंजर भूमि में तथा आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा सकता है उसके महत्व को गंभीरता से बताया, साथ ही अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया तथा लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने तथा अपने घरों के आसपास व खेतों में वृक्षारोपण करने की अपील की ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके और हम अपने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दे सके।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य सुष्मिता सालोमन, उषा किरण सिंह, जरीना परवीन, संगीता तिवारी, अबुल कमर व छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
