बेटे के स्पीच थेरेपी दौरान हुई पहचान, ब्लैकमेल करके 3 साल से बना रहा था संबंध

अंबिकापुर। शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब 3 साल तक दुष्कर्म करके ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चिकित्सक की पत्नी वर्ष 2023 में अपने बेटे के तुतलाने की समस्या को लेकर इलाज के लिए मिशन चौक स्थित स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान के क्लीनिक में पहुंची थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के चलते महिला का क्लीनिक आना-जाना होते रहता था, इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होती थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2023 को वह डॉक्टर से मिलने क्लीनिक गई थी, इसी दौरान आरोपी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि शर्म और सामाजिक बदनामी के डर से वह घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। महिला का कहना है कि पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करते रहा और दबाव बनाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि डॉक्टर उसे धमकाकर संपर्क में बने रहने के लिए बाध्य करता था। पीड़िता के अनुसार, एक जून को किसी बात को लेकर उसका डॉ. प्रांजुल बलियान से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी भी दी। इसके बाद वह पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद महिला 4 जून को कोतवाली थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. प्रांजुल बलियान के खिलाफ केस दर्ज करके 5 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पीड़िता ने आरोपी पर करीब तीन साल के दौरान कई बार रेप करने, ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अमोलक सिंह ढिल्लो, एएसपी, सरगुजा

Categorized in: