बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत मदगुरी में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में आवास जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर समय-सीमा में आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को पक्के एवं सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने हितग्राहियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने आवासों का निर्माण पूर्ण करने का आग्रह करते हुए सभी को समय पर आवास पूर्ण करने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित भी किया। सम्मानित हितग्राहियों ने शासन की योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य हितग्राहियों को भी जल्द आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।
आवास जन चौपाल के पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने ग्राम पंचायत मदगुरी में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Categorized in: