सदन से लेकर सड़क तक कहीं भी नजर नहीं आ रहीं विधायक रेणुका सिंह : गुलाब कमरो

जनकपुर में ट्रेन चलाने व चांग भखार को जिला बनाने के बड़े बड़े वादे कर क्षेत्र से गायब हुईं विधायक

विकास के नाम पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में धरातल में कुछ भी नहीं

मनेंन्द्रगढ़ (एमसीबी) । भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा है। क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह जनकपुर में ट्रेन चलाने व चांग भखार को जिला बनाने जैसे बड़े बड़े वादे कर गायब हो गईं सदन से लेकर सड़क तक कहीं भी नजर नहीं आ रही हैं। संभाग का मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने अपने बयान में कहा कि जब वे विधायक थे तब भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में चौतरफा विकास कार्य करवाए जा रहे थे। जब से भाजपा सरकार आयी है और भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह बनी हैं तबसे क्षेत्र के विकास कार्य ठप पड़ गये हैं । भाजपा सरकार का कार्यकाल ढाई साल का होने जा रहा है लेकिन धरातल में कहीं भी विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने अपने बयान में कहा कि संभाग का मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी संभाग में कहीं भी विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं। श्री कमरो ने कहा कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह जनता के सामने बड़े बड़े लोक लुभावने वायदे किए थे। जनकपुर में ट्रेन चलाने और चांग भखार को जिला बनाने का वायदा विधायक रेणुका सिंह के द्वारा किया गया था लेकिन ढाई साल के इस कार्यकाल में कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। विकास के कार्य तो दूर क्षेत्र से विधायक नदारद हो गई। सरकार का इन दिनों सुशासन तिहार चल रहा है लेकिन इस सुशासन तिहार में भी विधायक रेणुका सिंह कहीं नजर नहीं आ रही हैं। सदन से लेकर सड़क तक उनका कहीं अता-पता नहीं है।

Categorized in: