गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने वाला आरोपी रांची से गिरफ्तार

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को रांची (झारखण्ड) से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद के विवाहित होने का राज छिपाकर न सिर्फ शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया, बल्कि दो लाख रुपये भी एटीएम से निकाल लिया। गर्भवती होने पर वह महिला से शादी करने से इंकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बीते सितम्बर 2025 में थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, अजय कुमार कंवर निवासी पुछेली बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा शादी-शुदा व एक बच्चे का पिता है। इस बात को छिपाकर वह उसे किराये के मकान में रखा और नवम्बर 2024 से सितम्बर 2025 के बीच शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। इसके अलावा खुद को नौकरी से सस्पेंड होना बताकर पीड़िता की जमा पूंजी 02 लाख रुपये को भी एटीएम के माध्यम से निकाल लिया। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो वह शादी करने से इंकार कर दिया। रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस टीम अग्रिम विवेचना कार्रवाई के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी के तलाश में लगी थी, परंतु उसके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी। आठ माह बाद साइबर सेल की मदद से तकनीकी विशलेषण के आधार पर आरोपी अजय कुमार कंवर के रांची (झारखण्ड) में होने की जानकारी मिली, और आरोपी को रांची से हिरासत में लेकर थाना पहुंची। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना गांधीनगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि धनंजय पाठक, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, रिषभ सिंह, अमृत सिंह, अतुल सिंह, रमेश प्रसाद की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Categorized in: