देश के विभिन्न राज्यों से ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार की पुलिस

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउण्ट के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने म्यूल खाते में ऑनलाइन साइबर ठगी की रकम 5 लाख 73 हजार 999 रुपये आहरित किया था। म्यूल खाते के विरूद्ध गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना व तमिलनाडु से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज है।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाएं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में प्राप्त सूची अनुसार आईडीबीआई बैंक के म्यूल अकाउण्ट खाता के बैंक स्टेटमेंट एवं केवाईसी का अवलोकन करने पर पता चला कि खाता धारक लक्ष्मण नागेश पिता भगलू राम, निवासी मकान नंबर 67 प्राइमरी स्कूल के पास गुजरवार, अंबिकापुर सरगुजा के नाम से होना पाया गया। उपरोक्त म्यूल खाते के विरूद्ध देश के अलग-अलग राज्य से साइबर पुलिस पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने थाना गांधीनगर पुलिस को मामले की जांच करके म्यूल अकाउण्ट खाता धारक को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के निर्देश दिए थे। जांच में दर्ज शिकायत के आधार पर संबंधित म्यूल खाते में कुल 5 लाख 73 हजार 999 रुपये प्राप्त करना पाया गया। तत्संबंध में थाना गांधीनगर में धारा 317(4), 318(4), 3(5) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध करके पुलिस विवेचना में ली। प्रकरण की विवेचना दौरान उक्त खाते में 21/09/2024 से 14/10/2024 के बीच 33 लाख 15 हजार 10 रुपये जमा होना और लगातार अन्य खातों में ट्रांसफर करना भी पाया गया है। खाता धारक आरोपी लक्ष्मण नागेश ने पूछताछ में बताया कि वह किसी व्यक्ति को ऑनलाइन गेम में रकम लेनदेन करने हेतु खाता खुलवाकर दिया था। खाता को प्राप्त करने वाले ने लाभ में से हिस्सेदारी देने कहा था, इसके बाद वह आईडीबीआई बैंक शाखा अंबिकापुर स्थित खाता का पासबुक, एटीएम एवं सिम देकर इसके एवज में 10 हजार रुपये नकद प्राप्त किया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करकके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना गांधीनगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, रिषभ सिंह, अमृत सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Categorized in: