घटना से आक्रोश, पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी को लाया गया न्यायालय

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय पुत्री के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना 20 मई, दोपहर की है। घटना के समय बालिका की मां घर में नहीं थी। 21 मई को पिता जब घर पर नहीं था तो बालिका ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल दाखिल कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, एक युवक पत्नी व बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। 20 अपै्रल को उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। इसका फायदा उठाते हुए कलयुगी पिता ने अपने ती बेटी के साथ दोपहर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके साथ मारपीट करने की धमकी दी गई थी, इसलिए मां के आने के बाद बच्ची नहीं बताई। 21 मई को जब पिता घर में नहीं था तो पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी। मां ने बेटी के साथ 22 मई की रात को थाना पहुंच कर घटना से अवगत कराया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक अन्य के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। इससे पूर्व भी वह अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दे चुका था, लेकिन घर का मामला होने के कारण परिवार के लोग दबा दिए थे। एक पिता के द्वारा ही पुत्री के साथ की गई हैवानित की घटना से लोगों में आक्रोश है, लोगों ने उसे फांसी की सजा देने की मांग की है। जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित वाहन में लेकर न्यायालय पहुंची। यहां पुलिस ने न्यायालय में पेश करके उसे जेल भेज दिया। घटना से क्षुब्ध अधिवक्ता संघ ने मामला सही पाए जाने पर आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात कही है। 

Categorized in: