रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अदूरदर्शी अपील के कारण देश में पेट्रोल डीजल को लेकर अफरा तफरी का माहौल बनाया। प्रधानमंत्री ने अपने अपील के कारण पूरे देश में भय पैदा कर दिया, लोग पेट्रोल डीजल के संकट के भय से ग्रसित होकर पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर के आधे पेट्रोल पंपों का ड्राई हो जाना भी लोगों में भय का बड़ा कारण है। सरकार के पास पर्याप्त स्टाक है, तो सरकार सप्लाई को सुचारू क्यों नहीं कर पा रही, यदि सभी पंपों में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल मिलेगा तो लोग खुद ही कतार में नहीं लगेंगे।

रेट बढ़ाने के लिए रचा ड्रामा
बैज ने कहा- सरकार को पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाना था, इसलिये यह ड्रामा किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाना था, तो उन्होंने उसके पहले संकट का पूरा माया जाल रचा, रेट तो बढ़ाया ही जनता को परेशान कर दिया। बचत करना एक अलग विषय है, लेकिन कमी होना अलग विषय है। प्रधानमंत्री ने बचत करने की अपील के साथ कमी को जोड़ दिया। जिससे हालात इतने भयावह बने हैं। यह मोदी की अदूरदर्शिता है, जिसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है।

देश के लिए हमेशा खड़ा करते है संकट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इसके पहले भी नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाऊन के समय भी मोदी की अदूरदर्शिता देश की जनता पर भारी पड़ी थी। मोदी अपने आत्म प्रचार में तथा स्वंय को सबसे महान बताने के चक्कर में देश के सामने नया-नया संकट खड़ा करते है।

Categorized in: