अंबिकापुर। मोटरसायकल चोरी के 03 प्रकरणों में मणीपुर थाना पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई तीन मोटरसायकल वाहन बरामद करने में पुलिस सफल हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी बृजलाल पैंकरा पिता दुर्बल पैंकरा निवासी असोला ने 31/10/2025 को थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, घटना दिनांक को वह शाम करीब 05 बजे अपने मोटरसायकल सीडी डीलक्स वाहन क्रमांक सीजी 15 सीके 6337 को लेकर जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती भाई के लिए खाना पहुंचाने गया था। मोटरसायकल को अस्पताल के स्टैण्ड में खड़ा किया था। करीब 5.45 बजे जब वापस आया तो देखा कि मोटर साइकिल खड़े स्थान पर नहीं है। रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 303(3),111(1) बीएनएस पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया था। इसी क्रम में पुलिस ने सद्दाम हुसैन पिता सहादत हुसैन 29 वर्ष , नवासी ग्राम बकना थाना लुण्ड्रा एवं राम बहादुर दास उर्फ बहादुर पिता देवप्रसाद दास 26 वर्ष, निवासी ग्राम डडगांव थाना लुण्ड्रा को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो पता चला कि सद्दाम हुसैन, राम बहादुर और दीपक प्रजापति पिछले कई सालों से मिलकर मोटरसायकल चोरी करने का काम करते आ रहे हैं। चोरी की वाहनों को तीनों मिलकर बिक्री करते थे, और पैसे को आपस में बांट लेते थे। पिछले साल अक्टूबर माह में तीनों ने जिला अस्पताल अंबिकापुर से हीरो होण्डा सीडी डीलक्स, फरवरी में चांदो बाजार थाना लखनपुर क्षेत्र से, मार्च में बुधवारी बाजार अजिरमा से होण्डा ड्रीम युगा, अप्रैल माह में बरडी ग्राम थाना धौरपुर क्षेत्र से हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसायकल वाहन की चोरी की थी। थाना लखनपुर से चोरी मोटरसायकल स्पलेण्डर को दीपक प्रजापति अपने पास रखा था, जिस मामले में वह पूर्व में चालान किया जा चुका है। शेष तीन मोटरसायकल वाहन सद्दाम हुसैन और राम बहादुर के कब्जे से बरामद किया गया है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सीपी तिवारी, सउनि अनिल सिंह, अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक उमाशंकर साहू, सत्येन्द्र दुबे, निरंजन बड़ा, रमाशंकर यादव, सैनिक दिनेश यादव, साइबर सेल प्रभारी सउनि अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, थाना लखनपुर से प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, आरक्षक जगेश्वर बघेल, थाना गांधीनगर से सउनि विरेन्द्र कुजूर, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल की भूमिका महत्वपूर्ण रहीं।

Categorized in: