जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने सीएलएफ घोटाला की कलेक्टर से की शिकायत

अंबिकापुर। जय मां भारती संगठन, क्लस्टर उदयपुर के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत पत्र सौंपकर क्लस्टर लेखापाल और क्षेत्रीय समन्वयक पर सीएलएफ खाते से 23 लाख 60 हजार 360 रुपये के वित्तीय हेरा-फेरी का गंभीर आरोप लगाया है।

आरोप है कि 19 मार्च 2026 को सीएलएफ बैठक में कैडर के सदस्यों द्वारा हिसाब मांगे जाने पर क्षेत्रीय समन्वयक जूही सबा और लेखापाल सविता सिंह ने तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं दिया है। सीएलएफ के रजिस्टर, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जांच के लिए मांगे जाने पर इनके द्वारा देने से इन्कार कर दिया गया। आरोप है कि पदाधिकारियों को गुमराह करके सीएलएफ खाते से अनियमित निकासी की गई है। सीएलएफ का सील इन्होंने अपने पास रख लिया है। कैडर सदस्यों के मानदेय में कटौती करके सविता सिंह और रीना सिंह ने अपने बैंक खातों में जमा कर निकासी कर लिया है। लेखापाल सविता सिंह पर कोषाध्यक्ष के खाते से जूही सबा के नाम एक लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवाने का आरोप लगा है। बताया गया है कि जब जिला स्तर से जांच टीम विजिट पर आई तो क्षेत्रीय समन्वयक ने ‘मैंने पैसा नहीं लियाÓ कहकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया। शिकायत पत्र में समीटा सिंह अध्यक्ष, मीना गोमती सचिव और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। इसकी प्रतिलिपि जिला सीईओ, जनपद सीईओ को भी भेजी गई है।

पदाधिकारियों की मांग
सविता सिंह, रीना सिंह और जूही सबा के सभी बैंक खातों का निरीक्षण कराया जाए। पूरे मामले का लेखा परीक्षण कर गबन की गई राशि की पूरी वसूली की जाए। लेखापाल और क्षेत्रीय समन्वयक को उदयपुर ब्लॉक से तत्काल हटाया जाए। नियम-विरुद्ध कार्य करवाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। पदाधिकारियों ने कहा है ‘गरीब महिलाओं के मेहनत की कमाई और सीएलएफ का पैसा लूटा जा रहा है। हालांकि मामले को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Categorized in: