बलरामपुर जिला मुख्यालय में लंबे समय से जिस मूलभूत सुविधा का इंतजार बलरामपुर नगरवासियों को था, वह अब साकार होने जा रही है। जिला मुख्यालय में मुक्ति धाम निर्माण के लिए आखिरकार प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है, जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम की पहल पर राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा वार्ड क्रमांक 2 स्थित सिंदूर नदी के समीप मुक्ति धाम निर्माण हेतु 62 लाख 30 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना न केवल एक सुविधा, बल्कि नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बलरामपुर, जो समय के साथ ग्राम पंचायत से नगर पंचायत, नगर पालिका और अब जिला के रूप में विकसित हुआ है, वहां अब तक मुक्ति धाम जैसी आवश्यक व्यवस्था का अभाव बना हुआ था। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी।
निर्माण कार्य में सबसे बड़ी बाधा प्रस्तावित स्थल पर वन विभाग की भूमि होने के कारण आ रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रणव राय, अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी एवं पार्षद गौतम सिंह अमित गुप्ता सहित अन्य के सक्रिय पहल की। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं डीएफओ आलोक वाजपेयी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं, जिसके बाद भूमि निर्माण हेतु उपलब्ध कराई जा सकी।
नगरपालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का ने इस स्वीकृति के लिए मंत्री राम विचार नेताम, जिला प्रशासन और वन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुक्ति धाम बनने से नगरवासियों को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और सम्मानजनक अंतिम संस्कार स्थल मिलेगा, जिससे वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी

प्रणव राय ने बताया कि यह बहुप्रतीक्षित मांग क्षेत्रिय विधायक मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में पूरी हुई है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में नागरिकों को अंतिम संस्कार संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस महत्वपूर्ण निर्णय से पूरे नगर में संतोष और उत्साह का माहौल है। नागरिकों को उम्मीद है कि यह योजना शीघ्र ही धरातल पर उतरकर बलरामपुर को एक नई सुविधा प्रदान

Categorized in: