राजेन्द्र ठाकुर (राजू ) ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर 

बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर रामानुजगंज द्वारा आगामी 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस की तैयारियों को देखते हुए भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मंडल कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली सजावट, ध्वजारोहण, उद्बोधन कार्यक्रम तथा मिष्ठान वितरण किया जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर पार्टी के ध्वज लगाने और सोशल मीडिया पर सक्रिय भागीदारी की अपील की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित ने किया, प्रवीण अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

Categorized in: