जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह ने आईपीएस में चयनित होकर जनकपुर की माटी का बढ़ाया मान

भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने दी बधाई

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र जनकपुर नगर पंचायत की होनहार प्रतिभाशाली बेटी दर्शना सिंह ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयनित होकर जनकपुर की माटी का मान बढ़ाया है साथ ही अपने जिला सहित अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया है । भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने फोन कर दर्शना सिंह को आईपीएस में चयनित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है । विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि सपनों की उड़ान को जब संकल्प का साथ मिलता है, तो सफलता इतिहास रचती है। आज का दिन हमारे लिए अत्यंत सुखद है, भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत जनकपुर की होनहार बेटी दर्शना सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराते हुए IPS (भारतीय पुलिस सेवा) के लिए चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ​दर्शना की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं बल्कि यह हमारे वनांचल क्षेत्र की बेटियों के हौसलों की जीत है। उनकी माताजी सीमा सिंह (नगर पंचायत पार्षद) और पिताजी अरुण सिंह (विधायक प्रतिनिधि) के संस्कारों और मार्गदर्शन ने आज जनकपुर की माटी को गौरवान्वित किया है। ​मेरी ओर से बिटिया दर्शना सिंह को इस स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ। इस सफलता पर मैंने दर्शना और उनके माता-पिता को फोन से बधाई एवं शुभकामना दी।
​मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में दर्शना पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ देश की सेवा करेंगी और छत्तीसगढ़ की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का पुंज बनेंगी।

Categorized in: