ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

कुसमी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमी निवासी विनोद सोनी ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि होली पर्व के कारण 4 मार्च को उनकी ज्वेलरी दुकान बंद थी। 5 मार्च की सुबह दुकान पहुंचने पर देखा कि अज्ञात चोर शटर और ताला तोड़कर अंदर घुस गया था तथा चांदी के पायल, ब्रेसलेट, चांदी की चैन, कड़ा, गिल्ट के हसुली, चैन और कंचन थाली सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया।
रिपोर्ट पर थाना कुसमी में धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने बकसपुर निवासी गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा उम्र 22 को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से कांस की थाली, प्लेट, कटोरा, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की चैन, चांदी के पायल और गिल्ट के टॉप्स सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Categorized in: