दरिमा स्थित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का निरीक्षण कर प्रोसेसिंग प्रक्रिया एवं निर्मित उत्पादों की ली जानकारी

अंबिकापुर – कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल के साथ दरिमा में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास एवं जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां छात्रावास परिसर, रसोई कक्ष, शयनकक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ- सफाई, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने तथा समुचित व्यवस्था सुदृढ करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने आगामी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत कर बेहतर रिजल्ट लाने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री वसंत ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को छात्रावास में आवश्यकतानुसार पंखे लगवाने एवं छात्राओं के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

Categorized in: