अंबिकापुर – ट्यूशन पढ़ने स्कूटी  से जा रहे  नाबालिग छात्र बतौली-बगीचा मार्ग पर एक तेज रफ्तार  कार से जा टकराए । हादसे में स्कूटी सवार दोनों नाबालिग कार के नीचे दब गए। घायलों में से एक छात्र की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर है। यह घटना बतौली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, वैभव खलखो (14 वर्ष) और नैतिक गुप्ता (12 वर्ष) शनिवार दोपहर ट्यूशन पढ़ने के लिए बतौली से बिलासपुर जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार स्कूटी सामने से आ रही कार से जा टकराई दोनों नाबालिग स्कूटी समेत कार के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी का सामने का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। हादसे में वैभव खलखो का बायां पैर और हाथ टूट गए थे और पेट में अंदरूनी चोटें आई थीं। वैभव को उसके परिजन अपनी कार से अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरे नाबालिग नैतिक गुप्ता के बाएं पैर, सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज अंबिकापुर के हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों नाबालिगों ने हेलमेट नहीं पहना था। बतौली पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

Categorized in: